news-details

दुकानदार को पीटते CCTV में कैद हुए PRD जवान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में दो पीआरडी जवानों द्वारा एक दुकानदार की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वर्दी पहने जवान दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित दुकानदार ने बिधनू थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।घटना कठेरुआ पार्किंग क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां चाय-नमकीन की दुकान चलाने वाले शुभम का आरोप है कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे दो पीआरडी जवान उसकी दुकान के पास शराब पी रहे थे। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना करने पर दोनों भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।सीसीटीवी वीडियो में एक जवान दुकानदार को पकड़कर पीटते हुए दुकान से बाहर ले जाता नजर आ रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जवानों ने बेल्ट निकालकर धमकाया और वर्दी का रौब दिखाया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।मारपीट का आरोप पीआरडी जवान नीरज और आशीष पर लगा है। बताया जा रहा है कि नीरज की ड्यूटी जाजमऊ थाने में और आशीष की तैनाती कलेक्टरगंज थाने में है।तेज बहादुर सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।