news-details

दुग्ध उत्पादन एवं आय वृद्धि के लिए सुनहरा अवसर

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अन्तर्गत गौपालकों को उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों की इकाई स्थापित करने के लिए शासन द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उप दुग्धशाला विकास अधिकारी / जिला समन्वयक, नन्दबाबा दुग्ध मिशन, बाँदा ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को दो उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों की इकाई स्थापित करने पर स्थापना लागत का 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम 80 हजार रूपये तक का अनुदान प्रदान किया जायेगा।