
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले के दो एसीएमओ की पदोन्नति मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर पर हुई है।डा राम प्रसाद को मेरठ का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। डा महेंद्र कुमार त्रिपाठी की पदोन्नति मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर चित्रकूट धाम हुई है।दोनों ए सी एम ओ सोमवार को नई तैनाती के लिए कार्यमुक्त हो गये हैं।सी एम ओ डा अंशुमान सिंह सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय और जिला अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों और कार्मिकों ने दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।डा राम प्रसाद और डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी की सी एम ओ के पद पर पदोन्नति हुई।