news-details

दो बच्चों संग रेलवे टावर पर चढ़ी महिला, 3 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने दो बच्चों के साथ करीब 150 फीट ऊंचे रेलवे टावर पर चढ़ गई। महिला करीब 100 फीट की ऊंचाई पर बैठकर अपने प्रेमी के साथ रहने की मांग करती रही।महिला की पहचान तरबगंज थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार पथार निवासी गीता देवी के रूप में हुई है। उसका आरोप है कि पति राम लक्षन ने उसे छोड़ दिया है, जबकि प्रेमी राम अकबाल सिंह भी अब साथ नहीं रह रहा और खर्चा भी नहीं दे रहा। इसी से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारी घंटों तक महिला को बच्चों सहित सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई।बताया जा रहा है कि गीता देवी इससे पहले जून महीने में भी कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विद्यालय परिसर में लगे टावर पर चढ़ गई थी, जहां पुलिस ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा था।महिला ने 26 मार्च 2026 को राम अकबाल सिंह के खिलाफ शारीरिक शोषण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बावजूद वह उसी के साथ रहने की मांग कर रही है।आरपीएफ प्रभारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि महिला सुबह करीब 6 बजे टावर पर चढ़ी थी। सिविल पुलिस और आरपीएफ की टीमें उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही हैं।