news-details

दिबियापुर सीएचसी में स्वास्थ्य शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को श्रमिक सप्ताह के तहत श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता संगोष्ठी भी आयोजित की गई।सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर पीढ़ी के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि टीके कई गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शिविर में डॉ. विजय आनंद और जयवीर ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच में रक्तचाप, शुगर स्तर, आयरन की कमी, बलगम संबंधी समस्याएं और हड्डियों व जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंदों को चिकित्सा किट और दवाइयां भी वितरित की गईं।डॉ. विजय आनंद ने कहा कि श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना को श्रमिकों के स्वास्थ्य और रोजगार दोनों को सुरक्षित करने का अहम प्रयास बताया।श्रमिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें समय पर स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान मिलता है। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि, डॉ. शिवानी, डॉ. शाहिना तबस्सुम और अंशू शाक्य सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।