news-details

दो बूंद जिंदगी की, पोलियो पर वार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। जिला अस्पताल में बूथ का शुभारंभ कर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। सीएमओ ने प्राथमिक विद्यालय टिकरिया, ताला और लोहरता में बने पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। सभी बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद मिली और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही थी।सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की कि सभी छोटे बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जिले के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करना है।