
Pardarshi Vikas News Banda
मर्का रोड स्थित वन विभाग के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुजेनी गांव निवासी दीपू (20), रामप्यारी (65) और कमलेश (35) बाइक से बबेरू जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार श्याम मूरत (26) और राम सिंह (24) निवासी शारदा नगर मर्का ने टक्कर मार दी। हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामप्यारी को मृत घोषित कर दिया और चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।