news-details

टप्पेबाजी केस में SHO सस्पेंड

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। 13 लाख रुपये की टप्पेबाजी के मामले में गिरफ्तारी प्रक्रिया में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर सूचना न देने पर फीलखाना थाना प्रभारी अजय मिश्रा समेत दो दरोगा करन पाल सिंह और अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामला 7 मई को बिरहाना रोड पर एक ज्वैलर्स से हुई टप्पेबाजी का है, जिसमें बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर करीब 13 लाख रुपये के सोने के आभूषण पार कर दिए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम मध्य प्रदेश के होशंगाबाद पहुंची और आरोपी शेख मुख्तार उमर को पकड़कर कुछ आभूषण भी बरामद किए।डीसीपी सत्यजीत गुप्ता के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और अधिकारियों को भी समय पर सूचना नहीं दी गई। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी समेत तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।