news-details

तमिलनाडु में AIADMK की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam में अंदरूनी विवाद तेज हो गया है। पार्टी महासचिव Edappadi K. Palaniswami और बागी गुट के नेताओं षणमुगम व वेलुमणि के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री Vijay सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान AIADMK के 25 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए सरकार के पक्ष में मतदान किया, जिसके बाद TVK की सीटें बढ़कर 144 हो गईं। इसके बाद पलानीस्वामी ने षणमुगम और वेलुमणि को पार्टी पदों से हटा दिया और दलबदल विरोधी कानून के तहत बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। चेन्नई में पार्टी मुख्यालय और पलानीस्वामी के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, क्योंकि 2022 में भी नेतृत्व विवाद के दौरान पार्टी कार्यालय में हिंसक झड़पें, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हो चुकी थी। AIADMK सूत्रों के मुताबिक पार्टी विधानसभा अध्यक्ष के सामने बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की औपचारिक शिकायत दर्ज कराएगी। दूसरी ओर षणमुगम गुट का कहना है कि महासचिव सीधे तौर पर व्हिप नियुक्त नहीं कर सकते और विधायकों की बैठक में ही नेता और व्हिप का चुनाव होना चाहिए। बागी गुट ने यह भी साफ किया है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे पार्टी मुख्यालय नहीं जाएंगे। इसी बीच तमिलनाडु सरकार ने शराब खरीदने की न्यूनतम उम्र 21 साल फिर से सख्ती से लागू करने और महिलाओं को ‘कलाईनार उरिमाई थोगई’ योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए की सहायता जारी रखने का ऐलान किया है।