news-details

तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!


अमेठी/मुसाफिरखाना। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामो पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर दाखिनवारा निवासी नन्हकऊ उर्फ मोहम्मद अहमद को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। जामो थाने में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 193/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले की जांच की जा रही है।