
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रामादेवी से नौबस्ता की ओर जा रहे एक ट्रक का सोमवार दोपहर अचानक टायर फट गया। तेज धमाके के साथ टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टायर फटते ही ट्रक डगमगाने लगा, जिससे आसपास चल रहे वाहनों में भी हड़कंप मच गया। उरई निवासी चालक राजेश ने धैर्य दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा और ट्रक को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे खड़ा कर दिया। ट्रक में मौजूद परिचालक मोनू भी सुरक्षित रहा।घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए यातायात को सामान्य कराया।टीएसआई ने बताया कि करीब 40 मिनट बाद टायर बदलने के बाद ट्रक को वहां से रवाना कर दिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।