news-details

ट्रक में घुसी कार, दो युवकों की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुल्तानपुर रोड पर गब्बर ढाबा के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस के अनुसार, हादसे में अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी 21 वर्षीय सौरभ यादव और 20 वर्षीय अभिषेक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 20 वर्षीय नितिन यादव और 24 वर्षीय अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी गोसाईंगंज ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाकर यातायात सामान्य कराया। परिजनों के मुताबिक, चारों युवक किसी पार्टी में शामिल होने गए थे, लेकिन यह जानकारी नहीं है कि वे किसके यहां गए थे। कार भी चारों में से किसी की नहीं थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।