
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कक्षा 7 के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के रनियां निवासी वीर प्रकाश परिवार के साथ जहानाबाद में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा चंदन उर्फ अंश यादव कक्षा 7 का छात्र था, जबकि बेटी नैंसी कक्षा 9 में पढ़ती है।रविवार शाम अंश, नैंसी और दो अन्य लोग बाइक से सरसौल स्थित वाटर पार्क जा रहे थे। सरसौल सीएचसी के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अंश के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नैंसी के पैर में फ्रैक्चर हो गया।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल नैंसी को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।