news-details

टोरेंट पावर के 431 करोड़ माफ करने पर AAP का विरोध

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में टोरेंट पावर के 431 करोड़ रुपये माफ किए जाने के फैसले के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिकंदरा रोड पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप लोगों में कच्चे आम की टॉफियां बांटीं। प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर आम जनता महंगे बिजली बिल और कटौती से परेशान है, वहीं दूसरी ओर निजी कंपनी पर नगर निगम का भारी बकाया माफ कर दिया गया।आप के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में जब लोग बिजली बिल जमा नहीं कर पाए, तब टोरेंट पावर ने किसी गरीब को राहत नहीं दी और कई घरों के कनेक्शन तक काट दिए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अब उसी कंपनी को करोड़ों रुपये की राहत क्यों दी जा रही है।सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दी। फेसबुक, एक्स और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं और इसे जनता के टैक्स के पैसे का गलत इस्तेमाल बता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर निगम के पास विकास कार्यों के लिए धन की कमी बताई जाती है, लेकिन निजी कंपनी को बड़ी राहत दी जा रही है। आप नेताओं ने चेतावनी दी कि फैसला वापस नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।