news-details

ट्रांसफार्मर खराब, 48 घंटे से 50 घरों में अंधेरा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जायस। फुरसतगंज क्षेत्र के पूरे जालिम सिंह मजरे जमालपुर रामपुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 50 घर पिछले 48 घंटे से अंधेरे में हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। मोबाइल चार्जिंग, पानी की मोटर समेत घरेलू काम प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल नहीं होने पर फुरसतगंज पावर हाउस पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जेई राम अंचल गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने का एस्टीमेट भेजा गया है और एक-दो दिन में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।