
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के एक एसी कोच में खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मिर्जापुर के पास एसी बंद होने के बाद करीब 300 किलोमीटर तक यात्री बिना कूलिंग के सफर करते रहे।कानपुर सेंट्रल पहुंचने पर यात्रियों ने शिकायत की और हंगामा किया। सूचना पर रेलवे के एसी तकनीशियन मौके पर पहुंचे और कोच की जांच कर खराबी दूर की।मरम्मत के चलते ट्रेन करीब डेढ़ घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद ट्रेन दोपहर 2:24 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई।स्टेशन मास्टर के अनुसार यात्रियों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर एसी को ठीक कराया गया और ट्रेन को आगे भेज दिया गया।