news-details

ट्रेन की चपेट में आने से व्यापारी की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/संग्रामपुर। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर जरबंधन का पुरवा गांव के पास 65 वर्षीय राम आसरे जायसवाल की बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि वह सुबह साइकिल से फेरी लगाने निकले थे और ट्रैक पार करते समय हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग दोहराई है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।