news-details

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पहचान बड़ागांव निवासी 55 वर्षीय सुनीता पत्नी उमेश के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, डीएफसीसी डाउनलाइन पर खंभा संख्या 452/6-7 के बीच सुबह करीब छह बजे महिला का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।परिजनों ने बताया कि सुनीता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर घर से निकलकर रेलवे ट्रैक के पास चली जाती थीं। शनिवार सुबह भी वह करीब पांच बजे घर से निकली थीं।महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।