news-details

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। गोमती नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।जानकारी के अनुसार, बड़ी जुगौली निवासी बनसल बाबू (पुत्र रमेश कुमार) लकड़ी पॉलिश का काम करता था। उसकी मां मुन्नी देवी ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 10 बजे घर से यह कहकर निकला था कि काम से जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और बाद में उसकी मौत की सूचना मिली।मां का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। उन्होंने वीरेंद्र यादव, गोपी यादव और विनय यादव पर धमकी देने और हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ये लोग पहले भी युवक को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दे चुके थे।मामले में गोमती नगर थाने में तहरीर देकर तीनों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि सीसीटीवी फुटेज में युवक अकेले जाते हुए दिखाई दे रहा है। रेलवे प्रशासन से पूछताछ में भी शुरुआती तौर पर ट्रेन के आगे कूदने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।