news-details

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 14 साल की बच्ची की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 14 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मृतका की पहचान नगर पंचायत शमशाबाद के मोहल्ला मुबारकपुर निवासी मलखान सिंह की बेटी निमती के रूप में हुई है। वह कक्षा 7 की छात्रा थी।बुधवार देर शाम निमती अपनी चचेरी बहनों दिव्या और नीलू के साथ चारा लेने खेत गई थी। रोशनाबाद-पसियापुर मार्ग पर रोशनाबाद की ओर से लकड़ी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर का पहिया निमती के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली से लकड़ियां भी सड़क पर गिर गईं।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार ने आरोपी चालक को हिरासत में लेने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि चालक की गिरफ्तारी के बाद ही बच्ची का अंतिम संस्कार करेंगे।पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है