
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जाजमऊ में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। शीतला बाजार रोड पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रैक्टर के अगले हिस्से में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक सवार चमनगंज निवासी अफरोज खान ने खतरा भांपकर समय रहते छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर बैरिकेडिंग से टकराकर रुक गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची जाजमऊ पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से फरार चालक की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर नमामि गंगे परियोजना में लगा था।