news-details

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ तिलोई/अमेठी ।  शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 13 वर्षीय बालक शिवा त्रिवेदी का लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान निधन हो गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक के पिता आदित्य त्रिवेदी ने बताया कि यह हादसा गत 7 जून की शाम को हुआ था। शिवा गांव में चल रहे मिट्टी खुदाई कार्य को देखने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और बालक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल घायल बालक को स्वशासी मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।लखनऊ ट्रामा सेंटर में कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद शिवा को बचाया नहीं जा सका और रविवार को उसने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसका निधन हो गया। शिवा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी खुदाई स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। शिवरतनगंज के थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन करवाई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।