news-details

ट्रैफिक होमगार्ड का रुपये लेते वीडियो वायरल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र में तैनात एक ट्रैफिक होमगार्ड का कथित रूप से ट्रक चालक से रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करा दी है।बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कल्याणपुर क्रॉसिंग क्षेत्र का है। वीडियो में वर्दीधारी ट्रैफिक होमगार्ड एक ट्रक चालक से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो कब का है और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। मामले को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच एसीपी ट्रैफिक मनोज कुमार सिंह को सौंपी गई है। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे कर्मी की पहचान, घटना की परिस्थितियों और रुपये लेने के कारणों की पड़ताल की जाएगी।एसीपी ट्रैफिक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि विभाग की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।