news-details

टैपको मजदूरों ने सौंपा मांगपत्र

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। टैपको मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। मजदूरों ने खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान और विधायक अमिताभ बाजपेयी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर मासिक पेंशन बढ़ाने और बकाया भुगतान की मांग की। मजदूरों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के वेतन-भत्ते लगातार बढ़ते हैं, लेकिन उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी पेंशन नहीं बढ़ाई गई और बकाया भुगतान भी लंबित है।इस बीच कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने मजदूरों के हित में भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री को पत्र लिखकर पेंशन बढ़ाने और बकाया भुगतान जल्द कराने का अनुरोध किया है।मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगे की रणनीति बनाकर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान कई मजदूर और पदाधिकारी मौजूद रहे।