news-details

तीनों विधानसभाओं में होंगे बूथ सम्मेलन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि औरैया विधानसभा का सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर, दिबियापुर विधानसभा का शिव गैलेक्सी और बिधूना विधानसभा का सम्मेलन श्रृंगारिका गेस्ट हाउस में आयोजित होगा। सभी सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।सम्मेलन में बूथ संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देने पर चर्चा की जाएगी। इसमें सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल पदाधिकारी शामिल होंगे।पार्टी ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में समय से पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की है। भाजपा का कहना है कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी जीत की सबसे बड़ी ताकत है।