news-details

तीन दर्जन अधिकारियों का हुआ तबादला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में तीन दर्जन क्षेत्रीय प्रबंधक/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।एम डी एस एन सिंह और अपर प्रबंधक विपिन कुमार मिश्र की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।  अयोध्या क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन को लखनऊ निगम मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।अम्बरीन अख्तर को मुरादाबाद का ए आर एम  नियुक्त किया गया है।  दीपक चौधरी को बरेली से मेरठ , संदीप कुमार नायक को मेरठ से निगम मुख्यालय भेजा गया है।  ए आर एम गोंडा कपिल देव को गोंडा से इटावा भेजा गया है। प्रभारी सेवा प्रबंधक बरेली मो अजीम को बरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।गौरव वर्मा को निगम मुख्यालय से हरदोई क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रबंधक नियुक्त किया गया है।