
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई एसपी सरवणन टी के निर्देश पर की गई।पुलिस के अनुसार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान तीन युवकों को रोका गया। बाइक के कागजात न दिखाने पर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की वारदातों का खुलासा किया।आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकें अमेठी कस्बा, जगदीशपुर और प्लाजा मैरिज लॉन क्षेत्र से चोरी की गई थीं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई तीनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन, शिवा और साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।