
pardarshi vikas news amethi
ग्राम पंचायत रामदयपुर के बिराहिनपुर में ग्राम पंचायत की ओर से निर्मित कराई जा रही नाली को लेकर कुछ परिवारों ने सवाल उठाए हैं। लोगों ने निर्माणाधीन नाली को तालाब तक बढ़ाने की मांग की है। एस डी एम को दिए गए शिकायती पत्र में देवनारायण ने कहा है कि बसंत लाल यादव के घर के पास से 70मी नाली का निर्माण किया जा रहा है।इस नाली से जल निकासी की आगे कोई व्यवस्था नहीं है।नाली का गंदा पानी लोगों के घर के सामने जमा होने से बीमारियां फैलने का खतरा है।इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार यादव ने कहा कि नाली का निर्माण बजट के अभाव में पूरा नहीं हो पा रहा है। जहां तक नाली बन गई है वहां शोक पिट बनाकर गंदे पानी के निस्तारण की अस्थायी व्यवस्था की जा रही है।बजट मिलने पर आगे तालाब तक नाली का निर्माण करा दिया जाएगा। ए डी ओ पंचायत अनुराग यादव ने कहा कि जल निकासी की समस्या दूर की जाएगी।