
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सचिन यादव (12) और मधु यादव (10) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए, जहां गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान तालाब में दोनों बच्चों की तलाश की गई और उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।बताया गया कि दोनों बच्चे उतरांव थाना क्षेत्र के बलकसराय गांव के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले अपने नाना के घर कटियाही गांव आए थे। भाई-बहन की एक साथ मौत से परिवार में मातम पसरा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने तालाबों के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।