news-details

तालाब में भेड़ों को नहलाते समय किशोर की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार सुबह तालाब में भेड़ों को नहलाते समय एक 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।जानकारी के अनुसार, सोनबरसा गांव निवासी विजय प्रकाश पाल का बेटा मुकेश पाल अपने चाचा ओम प्रकाश और चचेरे भाइयों विशाल व विवेक के साथ भेड़ें चराने लेहड़ी गांव गया था। इसी दौरान सभी लोग तालाब में भेड़ों को नहला रहे थे।चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि अचानक एक भेड़ गहरे पानी की ओर चली गई। उसे निकालने के लिए मुकेश भी पानी में आगे बढ़ गया, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण वह डूबने लगा। चाचा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।मुकेश को डूबता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने तालाब से शव बाहर निकाला। किशोर की मौत से परिवार में मातम छा गया।सूचना मिलने पर एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय, दरोगा मनोज यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने तालाब के पास सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।