
बौद्ध धम्म की परम्परा के अनुरूप हुआ उद्घाटन कार्यक्रम
उद्घाटन के साथ छात्र अंश का बर्थडे भी मनाया गया
PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। टीकरमाफी में सुप्रांश महिला जनरल वाटिका एवं दुपट्टा मैचिंग सेंटर का उद्घाटन रविवार को बौद्ध धम्म की परम्परा के अनुरूप पूजा वंदना और त्रिसरण पंचशील के साथ हुआ।
इस प्रतिष्ठान को यूनिसेफ की बी एम सी और ज्ञान विज्ञान समिति के जनस्वास्थ्य आंदोलन की कार्यकत्री सुनीता भारती ने खोला है। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने सामूहिक त्रिसरण पंचशील कराया।नये प्रतिष्ठान का उद्घाटन वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता हरिकेश पांडेय, बबलू तिवारी और एडवोकेट प्रमोद कुमार ने किया।कैलाश कुमारी धम्मसेवक, एडवोकेट इन्द्र जीत सोनू,शिव प्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार राव, राजीव रंजन भारती, राजेन्द्र प्रियदर्शन,किसमता भारती, ज्योति प्रियदर्शन, कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के शिक्षामित्र शिवकरन गुप्ता, अनीता भारती, सी टी ओ मीना भारती,संतराम, गुड्डू, मोहित कश्यप,जग प्रसाद, विवेक, प्रतिमा, प्रतिज्ञा, प्रतिभा अभिषेक, अंशुमान, प्रेरणा,अंश आदि मौजूद रहे।टीकरमाफी में स्थित यह प्रतिष्ठान अमेठी दुर्गापुर मार्ग पर मुस्लिम कब्रिस्तान के पास स्थित है।
