news-details

ताजमहल परिसर में कीर्तन का वीडियो वायरल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  ताजमहल परिसर में कथित रूप से कीर्तन किए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में करीब 30 से 35 पर्यटक मुख्य मकबरे के पास चमेली फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं। सभी ताली बजाते हुए कीर्तन कर रहे हैं।वीडियो में एक व्यक्ति भगवा वस्त्र पहने दिखाई दे रहा है, जबकि उसके सामने महिलाएं और युवतियां बैठी हैं। आसपास अन्य पर्यटक भी घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ताजमहल और यमुना नदी से जुड़ी जानकारी की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिससे माना जा रहा है कि वहां गाइड पर्यटकों को जानकारी दे रहा था।ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईएसएफ से रिपोर्ट मांगी गई है। यह जांच की जा रही है कि वीडियो हाल का है या पुराना। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।ताजमहल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक है। यहां धार्मिक गतिविधियों को लेकर सख्त नियम लागू हैं। ताजमहल परिसर में केवल शुक्रवार, रमजान और ईद के अवसर पर नमाज की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि की इजाजत नहीं है।