news-details

ताजमहल में तेज गर्मी के चलते दो बच्चे बीमार,

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अचानक बढ़ी तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर अब ताजमहल आने वाले पर्यटकों पर भी दिखाई देने लगा है। शनिवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर से आए एक परिवार के दो छोटे बच्चे गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और सनस्ट्रोक का शिकार हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर निवासी प्रदीप अपने परिवार के साथ ताजमहल घूमने आए थे। इसी दौरान पश्चिमी गेट क्षेत्र में भ्रमण करते समय उनके 6 वर्षीय पुत्र सुयोग और 3 वर्षीय पुत्री कृष्णवेणी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज धूप और उमस के कारण दोनों बच्चों में कमजोरी, चक्कर और डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखाई दिए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों को दी।सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद उन्हें ताजमहल पश्चिमी पार्किंग स्थित पर्यटन सुविधा केंद्र से एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। समय पर इलाज मिलने से दोनों बच्चों की हालत में सुधार हो गया।पर्यटक प्रदीप ने आगरा पुलिस और सुरक्षा टीम की तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। इस राहत कार्य में उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी सुलेखा शामिल रहे।