news-details

तेज धूप, गर्मी बढ़ने का अलर्ट

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Agra

शनिवार सुबह से तेज धूप निकलने के साथ मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में बारिश या आंधी के कोई आसार नहीं हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। पिछले तीन दिनों से दिन के तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है, जबकि रात का तापमान थोड़ा उतार-चढ़ाव में है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार सुबह तापमान करीब 18 डिग्री रहा। अनुमान है कि 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बीते दिनों आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ था और किसानों की फसलें भी नुकसानग्रस्त हुई थीं। फिलहाल मौसम साफ रहने से राहत है, लेकिन तेज धूप और 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं गर्मी का असर बढ़ाएंगी।