
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 42 वर्षीय युवक की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, दादा नगर लोकनायक कॉलोनी निवासी अजीत तिवारी शाम करीब 7 बजे पैदल घर लौट रहे थे, तभी दादा नगर फैक्ट्री एरिया में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। मृतक की मौके पर ही मौत हो गई।रातभर तलाश के बाद परिजनों को शुक्रवार को थाने में शव की तस्वीर दिखाई गई, जिसके बाद कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान अजीत तिवारी के रूप में हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और वाहन व चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।