news-details

तेज रफ्तार ट्रक ने प्राइवेट बस को मारी टक्कर

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकाश न्यूज़ खड्डा, कुशीनगर नगर पंचायत खड्डा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जखनिया चौराहा से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्राइवेट बस खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जखनिया चौराहा से यात्रियों को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। सुबह जब बस महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची, तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। दुर्घटना के समय बस में सवार यात्री, चालक और परिचालक मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित रहे। वहीं ट्रक चालक और खलासी को भी कोई चोट नहीं आई।स्थानीय लोगों का कहना है कि महाराणा प्रताप चौक पर लगातार बढ़ती वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने चौक पर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है।समाचार लिखे जाने तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं थी। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।