
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गुजैनी एलीवेटेड हाईवे पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार प्रिंटिंग प्रेसकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान दबौली निवासी 42 वर्षीय गौरव त्रिवेदी के रूप में हुई है। वह दादा नगर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। देर रात फैक्ट्री से घर लौटते समय ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरव को हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।