news-details

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मेडिकल स्टोर में घुसी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर मेडिकल स्टोर में घुस गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सीटीआई से नंदलाल चौराहे की ओर जा रही थी। रास्ते में भीड़ देखकर चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी पहले एक कार से टकराई और फिर मेडिकल स्टोर में जा घुसी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे।रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।