news-details

तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम तेज रफ्तार ब्रेजा कार की टक्कर से बाइक सवार 56 वर्षीय विजय कुमार की मौत हो गई। हादसा बंगला बाजार-बिजनौर रोड पर गुड़ौरा स्थित मनीष गेट के पास हुआ।मानक नगर के श्याम नगर निवासी विजय कुमार शाम करीब 7 बजे बिजनौर के गढ़ी गांव स्थित अपना प्लॉट देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और वाहन समेत पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। विजय कुमार अपने पीछे पत्नी रामवती और पांच बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं।