news-details

तेज आंधी तूफान से टीन छप्पर गिरने से वृद्ध की हुई मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू /बाँदा 
मऊ गांव मे तेज आंधी तूफान व बारिश से टीन छप्पर गिरने से वृद्ध की चपेट मे आने से हुई मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा  मरका थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि तेज आंधी और तूफान व बारिश होने की वजह से मऊ गांव निवासी कैलाश सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह उम्र करीब 62 वर्ष के ऊपर टीन छप्पर उड़कर गिर गया, जिसकी चपेट मे आने से कैलाश सिंह की मौके पर मौत हो गयी, परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। जिसका आज शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई है। इस घटना को देखते हुए परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं तेज आंधी और तूफान पानी से विद्युत व्यवस्था पूरी तरफ से धड़ाम हो चुकी हैं।