news-details

तेज आंधी में छप्पर पर गिरा आम का पेड़, वृद्धा की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वजीरगंज क्षेत्र के खीरीडीह स्थित गौरा डीह गांव में सोमवार रात तेज आंधी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। आम का पेड़ छप्पर पर गिरने से उसमें सो रही 70 वर्षीय वृद्धा की दबकर मौत हो गई।मृतका की पहचान कौता देवी पत्नी द्वारिका प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर के पास बने छप्पर में सो रही थीं। इसी दौरान तेज आंधी चली और अचानक आम का पेड़ छप्पर पर गिर पड़ा।पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पेड़ को काटकर वृद्धा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।मृतका के पति द्वारिका प्रसाद ने बताया कि आंधी आने पर वह बाहर निकल गए थे। इसी बीच अचानक पेड़ छप्पर पर गिर गया और हादसा हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष Vipul Pandey ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।