news-details

तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, बिजली व्यवस्था ठप

You can share this post!

 

PARDRSHI VIKASH NEWS  गुरुवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। रात करीब 2 बजे तेज गरज-चमक के साथ हवाएं चलनी शुरू हुईं और कुछ ही देर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान के साथ झमाझम बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक चली तेज बारिश और आंधी से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भारी नुकसान हुआ।तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मांडा ब्लॉक के ढिलिया बरहा-मिश्रपुर मार्ग पर बनी पुलिया टूटकर बह गई, जिससे बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया। बारा तहसील क्षेत्र में 33 हजार वोल्टेज की लाइन पोल सहित सड़क पर गिर गई, जबकि लालापुर में एनटीपीसी का खंभा धराशायी हो गया।करछना क्षेत्र में कई पेड़ गिरने से एक भैंस की मौत हो गई और 10 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। खुसरो बाग और सिविल लाइंस समेत कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया।आंधी-तूफान का सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। दर्जनों जगह तार टूटने और खंभे गिरने से कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।हालांकि तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में करीब 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।