
PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद में गुरुवार रात तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मीरापुर, हजियापुर और राजेपुर क्षेत्रों समेत करीब 100 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई इलाकों में देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक लोग अंधेरे में रहे।तेज हवा के कारण नवाबगंज क्षेत्र की 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे मीरापुर क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई। बिजली विभाग की टीमों ने मरम्मत कार्य के बाद शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे आपूर्ति बहाल की। हजियापुर विद्युत उपकेंद्र पर भी तकनीकी खराबी आने से वहां के कई गांवों में सुबह तक बिजली नहीं पहुंच सकी।राजेपुर क्षेत्र में भी आंधी के चलते बिजली गुल रही। नवाबगंज ब्लॉक में एक बिजली का पोल गिरने से कई गांवों की सप्लाई प्रभावित हुई। अठसेनी फीडर पूरी तरह बंद हो गया, जिससे संबंधित क्षेत्रों में अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है।शहर क्षेत्र में भी रातभर बिजली ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों को गर्मी और उमस में काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली विभाग के अधिकारी लगातार फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे।