news-details

टीबी स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अर्न्तगत टीबी यूनिट तिन्दवारी के खप्टिहा कला एवं बबेरू के हरदौली ग्राम पंचायत, में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में 14 वर्ष से अधिक आयु के लोगो की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें चेस्ट एक्सरे, बलगम जांच, मधुमेह, बीपी बीएमआई, आदि की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों जैसे 2 हफ्ते से खासी आना, मुंह से खून आना, बुखार आना, थकान होना, सीने में दर्द होना, सांस लेने में तकलीप होना, रात में पसीना आना, गर्दन में गिल्टी / गांठ, बांझपन, आदि के बारें में जागुरूक करते हुये समय पर जांच कराने की अपील की गई। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि उच्च जोखिम वाली जनसंख्या जैसे कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति, एचआईवी से ग्रसित, लम्बी बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को टीबी होने की सम्भावना अधिक रहती है ऐसे व्यक्तियों को सतर्क रहना है एवं समय से बलगम तथा एक्सरे की जांच कराना है। टीबी स्क्रीनिंग कैम्प प्रा.स्वा. केन्द्र तिन्दवारी के ग्राम खप्टिहा कला में 98 एवं सामु.स्वा. केन्द्र बबेरू के हरदौली ग्राम पंचायत में 96 व्यक्तियों का एक्सरें एवं अन्य जांचें की गई। कैम्प में हरदेव प्रसाद एसटीएस, अभिषेक द्विवेदी एवं एक्सरे टेक्नीसियन, सीएचओ, एएनएम, आशा, तथा एमएमयू की टीम उपस्थित रही।