news-details

SRMU में 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP का आयोजन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) के कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रणाली (CSIS) विभाग की ओर से “वास्तविक जीवन के अनुप्रयोगों हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग में प्रगति” विषय पर छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्राध्यापक विकास कार्यक्रम (FDP) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 13 से 18 जुलाई 2026 तक चलेगा।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास तथा उनके व्यावहारिक उपयोगों से परिचित कराना है। इस दौरान देश-विदेश के विशेषज्ञ विभिन्न क्षेत्रों जैसे उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य में AI-ML के बढ़ते उपयोग पर व्याख्यान देंगे।एफडीपी का शुभारंभ महाराष्ट्र के नागपुर स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सोनकर तथा ओएनजीसी वडोदरा के वरिष्ठ अधिकारी इंजी. सुबोध कुमार की उपस्थिति में होगा।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. पंकज अग्रवाल, उप-कुलाधिपति इंजी. पूजा अग्रवाल, कुलपति डॉ. विजय तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 जून से 10 जुलाई तक निःशुल्क रहेगी। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर सकते हैं।