news-details

शराब ठेके के पीछे मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के मनकापुर थाना क्षेत्र के बल्लीपुर स्थित कम्पोजिट शराब ठेके के पीछे गुरुवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान सुधई राजभर (42) पुत्र लहोरी राजभर, निवासी भरपुरवा मजरा वीरपुर गांव, थाना छपिया के रूप में हुई है। बताया गया कि सुधई सूरत में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार को वह सूरत से सीधे अपनी बहन के घर पेरी पोखर गांव आया था।परिजनों के अनुसार बहन के घर न मिलने पर वह वहां से वापस चला गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह उसका शव बल्लीपुर स्थित शराब ठेके के पीछे खेत के किनारे कंटीले तार के पास मिला।मृतक की बहन ने बताया कि सुधई शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि वह शराब पीने के लिए ठेके पर आया होगा और अधिक शराब सेवन के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई होगी।थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।