news-details

शराब पार्टी के बाद हर्ष फायरिंग में दोस्त को लगी गोली

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शुक्लागंज के गंगाघाट थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उसके साथी उर्सला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार शुक्लागंज निवासी अजय सविता रविवार देर रात दोस्त सुमित दीक्षित के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान विजय कश्यप वहां पहुंचा और दोनों को अपने साथ शुक्लागंज बिंदा नगर स्थित एक मैरिज हाल ले गया। वहां सभी ने खाना खाने के साथ शराब पी।पार्टी के बाद बाहर निकलते समय विजय कश्यप ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान गोली अजय सविता के पेट में जा लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल हालत में विजय और सुमित उसे उर्सला अस्पताल लेकर पहुंचे।गोली लगने की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों साथियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने गंगाघाट थाना पुलिस को भी सूचना दी।एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि घटना शुक्लागंज में हुई है। घायल युवक को उसके साथी अस्पताल लेकर आए थे और दोनों नशे की हालत में थे। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।