news-details

शराबी ने युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में मेडिकल परीक्षण के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित आदेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर कई चोटें आईं।घटना के बाद आदेश ने राजेपुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर के चिकित्सक डॉ. हिमांशु राजपूत ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल परीक्षण किया गया है और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं।राजेपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।