
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ-गाजीपुर मार्ग पर शराब के नशे में स्कॉर्पियो चला रहे युवक ने गलत दिशा से आकर पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का सह-चालक मोहित घायल हो गया।बताया गया कि पिकअप मिर्च लादकर बाराबंकी से बिहार जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल को सीएचसी दोस्तपुर भेजा गया।सूचना पर पुलिस और सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।