news-details

शहीद शैलेंद्र की प्रतिमा का होगा अनावरण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर क्षेत्र स्थित नौगवां गौतम गांव में 23 जून को वीर शहीद सीआरपीएफ कोबरा कमांडो शैलेंद्र कुमार की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम उनके द्वितीय शहादत दिवस पर सुबह 11 बजे आयोजित होगा।समारोह में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक एन.के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सीआरपीएफ अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेंगे।शैलेंद्र कुमार 23 जून 2024 को छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिमा अनावरण के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजन शहीद की पत्नी कोमल और परिजनों की ओर से किया जा रहा है।